भारत के मध्यम वर्ग में आय बढ़ने और खान-पान में आए बदलाव के चलते शारीरिक सक्रियता में भारी कमी आई है जिसके चलते यहां कैंसर और हृदय रोगियों की संख्या सर्वाधिक हो गई है।
दीर्घ बीमारियों से जुड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अधिकारी डाक्टर टिमोर्थी आर्मस्ट्रांग ने बताया भारत में शारीरिक क्रियाशीलता में आई भारी कमी आई है। भारत में शारीरिक गतिविधियों के महत्व संबंधी प्रचार प्रसार को लेकर यह बेहतर अवसर है। उन्होंने कहा कि लोगों को शारीरिक गतिविधियों में खुद को सक्रिय रखना होगा और सरकार को ऐसी नीतियां बनानी होंगी ताकि लोगों को हृदयरोग, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाया जा सके। वैश्विक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी का केन्द्र कहे जाने वाले भारत में काम की सुस्त रफ्तार और शारीरिक रूप से अक्रियाशील मध्यवर्ग, अधिक कैलोरी वाले फॉस्टफूड का सेवन कर रहा है। इससे भारत कैंसर और हृदयरोगियों की सर्वाधिक संख्या वाला देश बनता जा रहा है।
वेब साईट से ही सही डॉ साहब पर यह एक अच्छी शुरुआत होगी ....
ReplyDeleteख़ास कर अगर आप ये बताएं की उनसे कैसे बचा जाये ....
शुभकामनाएं .....
इससे भारत कैंसर और हृदयरोगियों की सर्वाधिक संख्या वाला देश बनता जा रहा है।bilkul sahi.
ReplyDelete