Saturday, November 30, 2013

जानवरों पर बढ़ता अत्याचार

जानवरों पर बढ़ता अत्याचार

इसे जरुर पढ़ें इसको पढने से बोल न सकने वाले जानवर मरने से बच सकते हैं| अगर आप एक अच्छे इंसान हैं तो नीचे जो कुछ भी लिखा है उसे जरुर पढ़ें और वीडियों भी देखें। पढ़ने के बाद इस पेज को अपने सभी दोस्तों में शेयर करें।

दुनिया भर में रोजाना 1 करोड़ से भी ज्यादा जानवरों को मारा जाता है। ये जानवर हैं भैंसे, गाय, सुअर, बकरे, भेड़ आदि। इन जानवरों को क्साइखानो में मारा व काटा जाता है। क्या आप जानते हैं इन्हें क्यों मारा जाता है। इसकी असली वजह है हम लोग। कुछ लोग इन जानवरों को काटकर इनका मांस पैसों में बेचते हैं। और इनका मांस खरीदते हैं हम जैसे लोग। हम लोग बाजार में जाकर मांस खरीदते हैं और घर में आराम से पकाकर खा लेते हैं। यदि हम मांस खाना छोड़ दें तो हम इन जानवरों को मरने से बचा सकते हैं। क्योंकि अगर हम लोग मांस नहीं खरीदेंगे तो जो लोग जानवरों को मारकर इनके मांस को बेचने का व्यवसाय करते हैं उन लोगों को जानवरों को मारने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

अब कुछ लोग यह सोच रहे होंगे कि मांस से तो हमें प्रोटीन मिलता है। तो अगर हम मांस खाना छोड़ दें तो हमारे शरीर को प्रोटीन कहाँ से मिलेगा। इसका solution यह है कि मांस के अलावा और भी बहुत सी खाने की चीजों से हमें प्रोटीन मिलता है जैसे दालें, चने, मेवें, दूध, सोयाबीन आदि। तो इसलिए प्रोटीन की चिंता न करें। कुछ लोग और डॉक्टर कहते हैं कि मांस में पाया जाने वाला प्रोटीन ही हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है लेकिन ऐसा बिलकुल गलत हैं। दालों, मेवों, चने और सोयाबीन आदि में मिलने वाला प्रोटीन हमारे शरीर को पूरे तरीके से स्वस्थ रखता है। यह सिर्फ लोगों की अपनी सोच है कि मांस को खाने से ही अच्छा प्रोटीन मिलता है।

तो अब प्रोटीन की परेशानी तो आपकी खत्म हो गई। कुछ लोग सिर्फ स्वाद के लिए मांस खाते हैं, अगर आपको स्वाद चाहिए ही तो ऐसे बहुत से शाकाहारी व्यंजन है जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, आप इन शाकाहारी व्यंजनों को खा सकते हैं। इसलिए अब से आप जानवरों के मांस को बाजार से कभी भी न खरीदें। याद रखिये आपके मांस न खरीदने से मासूम जानवरों की जान बच सकती है। जानवरों को सिर्फ मांस खाने के लिए ही नहीं मारा जाता बल्कि जानवरों की खाल पाने के लिए भी इन्हें मारा जाता है। इसका कारण भी हम लोग ही हैं क्योंकि इनकी शरीर की खाल से कपड़े, जैसे की जैकेट आदि बनाये जाते हैं। बहुत से जूते भी इनकी खाल से बनाए जाते हैं। अगर हम लोग ऐसे कपड़े व जूते पहनना बंद कर दें जो कि जानवरों की खाल से बने होते हैं तो ये बेचारे न बोल सकने वाले जानवर मरने से बच सकते हैं।

क्साइखानो में इन जानवरों का बहुत ही घिनोने तरीके से कत्ल किया जाता है। यदि आप कभी किसी कसाईखाने में गए तो यह सब होते हुए देख आप रो पड़ेंगे। नीचे कुछ कसाईखानों की वीडियों हैं आप उन्हें जरुर देखें। देखें कि किस तरह मासूम लाचार जानवरों को मारा जाता है।। जब आप इन वीडियों को देखेंगे तब आपको पता चलेगा की इन जानवरों के साथ कितना बुरा हो रहा है और वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि हम लोग इन जानवरों का मांस खाते हैं, इनकी खाल से बने हुए कपड़े और जूते पहनते हैं आदि। जबकि इन सब चीजों की जरूरत को पूरा करने के लिए हम लोग दूसरे तरीके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या आप जानते हैं जिन जानवरों को हम लोग रोजाना जान से खत्म कर देते हैं वे जानवर हमारे लिए कितना कुछ करते हैं। गाय, भैंस, भेड़, बकरी ये सब हमें दूध देते हैं, इनके गोबर से खाद बनती है जिससे फल सब्जियों की खेती करने में बहुत मदद मिलती है, इनके गोबर के इस्तेमाल से बिजली भी बनाई जाती है और भी ऐसे बहुत से कार्य हैं जो ये मासूम जानवर हमारे लिए मुफ्त (free) में करते हैं।

                                               

  कुछ लोग सोच रहे होंगे कि जानवरों को तो जंगलों में भी मारा जाता है। जंगलों में जानवर दूसरे जानवर का शिकार करके अपना पेट भरते हैं। यह तो प्रकृति का नियम है। बात सही है लेकिन जिस तरह इंसान इन जानवरों को मारता है वो तरीका बहुत घिनोना और गलत है। जंगलों में जिस तरह एक जानवर दूसरे जानवर का शिकार करता है उस तरीके में और जिस तरीके से इंसान जानवरों को मारता है उसमे जमीन आसमान का फर्क है। नीचे जो वीडियों हैं उनके देखने  से आपको यह फर्क आसानी से पता लगेगा। अब अगर मान लेते हैं कि जंगलों में भी इन जानवरों का शिकार दूसरे जानवरों द्वारा किया जाता है लेकिन कम से कम जंगल में यह जानवर आजादी से और खुले में तो अपना जीवन बिताते हैं। जंगलों में इन जानवरों को खाना पीना सब प्रकृति द्वारा आसानी से मिलता रहता है। जंगलों में यह सभी जानवर एक साथ झुण्ड में रहते हैं एक दूसरे की सहायता करकर बहुत ही ख़ुशी से अपना जीवन बिताते हैं। लेकिन इंसानी वातावरण में यह सभी जानवर एक गुलाम से भी बुरी हालत में रहते हैं। न तो इंसान इन्हें ठीक से खाना खिलाते और न ही इन्हें खुले वातावरण में रखते। इंसान इनकों रस्सियों व जंजीरों से बांधकर रखता है जिसके कारण यह जानवर अपनी जिन्दगी में केवल एक ही जगह पर खड़े और बैठे रहते हैं और थोड़े समय बाद ही इंसान इन्हें कसाईखाने में ले जाता है और इनका बुरे तरीके से कतल कर देता है। जब कसाईखाने में इन जानवरों का कत्ल किया जाता है तो दूसरे जानवर भी उसी जगह मौजूद होते हैं। बेचारे दूसरे जानवर यह सब देखते रहते हैं और उनकी आँखों से आंसू भी निकलते हैं। इस तरह एक के बाद एक जानवर का नम्बर आता जाता है और सभी जानवर अप्राकृतिक तरीके से  मार दिए जाते हैं।

जरा सोचे अगर आपके साथ ऐसा हो तो आपकी क्या मानसिक हालत होगी। क्या आप अपनी पूरी जिन्दगी में रस्सियों और जंजीरों से बंधकर केवल एक ही जगह पर खड़े और बैठे रह सकते हैं। और यदि सभी इंसानों को कसाईखाने में ले जाकर काटा वा मारा जाये और आप भी उन सभी इंसानों में शामिल हो और यह सब आपकी आँखों के सामने हो रहा हो और कुछ देर बाद आपका नम्बर भी आ जाएगा। यहाँ में आपको डरा नहीं रहा हूँ सिर्फ आपको जानवरों की हालत बता रहा हूँ। आप समझ सकते हैं कि बेचारे जानवरों कि मानसिक हालत  क्या होती होगी। बेचारे जानवर बुरे तरीके से डरे रहते हैं उनकी आँखों से आंसू भी निकलते हैं, वे चिल्लाते भी हैं  लेकिन इंसानों के आगे वे कुछ भी नहीं कर पाते। इंसान उन्हें इस तरह से रखता है न तो वे भाग सकते हैं और न ही अपनी जान किसी तरीके से बचा सकते हैं। 

जितने भी जानवरों को हम मांस खाने के लिए मारते हैं वे सभी जानवर बहुत ही शांत, अच्छे और प्यारे स्वभाव के होते हैं लेकिन केवल इनका मांस खाने के लिए हम इनको बुरे तरीके से मार देते हैं। जिन जानवरों को हम मार देते हैं वे सभी इतने प्यारे स्वभाव के होते हैं कि अगर आप इन्हें थोड़ा भी प्यार करें तो यह आपके दोस्त बन जाते हैं। ऐसे दोस्त जो कि आपको आपके माता पिता से भी ज्यादा आपको प्यार करते हैं।

अगर आप इन मासूम जानवरों को बचाना चाहते हैं तो आज से ही मांस खाना छोड़ दें और जानवरों की खाल से बने हुए कपड़े, जूते व अन्य सामानों का उपयोग बंद कर दें। इस Page को अपने सभी दोस्तों में share करें। अगर आप इस पेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करते हैं तो यकीन मानिए इससे अच्छा काम दुनिया में कोई और नहीं होगा।

में एक नई वेबसाईट पर काम कर रहाँ हूँ इस वेबसाईट पर जानवरों से सम्बन्धित सभी विषय लिखे हैं। हर एक विषय को वैज्ञानिक तरीके से अच्छी तरह समझाया गया है। इस वेबसाईट पर वैज्ञानिक तरीके से यह समझाया गया है कि इंसान को जानवरों का मांस खाना चाहिए या नहीं। अभी में इस वेबसाईट पर काम कर रहाँ हूँ जैसे ही यह वेबसाईट पूरी बन जायेगी तो में इसे इंटरनेट पर डाल दूंगा। इस वेबसाईट का नाम भी में इसी पेज पर डाल दूंगा।

People for animals एक ऐसी संस्था है जो कि जानवरों के लिए कार्य करती है अगर आप किसी भी जानवर को बीमार, या बुरी हालत में देखें तो इस संस्था को फोन करें। यह संस्था उस जानवर को बुरी हालत से निकालने के लिए पूरे तरीके से कार्य करेगी। इस संस्था कि अधिक जानकारी के लिए जाएँ

No comments:

Post a Comment