Saturday, November 30, 2013

आंवले की चटनी

आंवले की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती है|

आंवले की चटनी बनाने के लिए सामग्री

 

275 ग्राम आंवले, डेढ़ लिटर चूने का पानी, 275 ग्राम तेल, 10 -15 ग्राम हिंग, 10 -15 ग्राम जीरा, 10 से 15 ग्राम सौंफ|


बनाने की विधि

  1. सबसे पहले बड़े बड़े कच्चे आंवलों को अच्छी तरह गोद लें और चूने के पानी में 3 - 4 दिनों तक भीगने के लिए रख दें|

  2. इसके बाद ठंडा करके इसकी गुठलियां निकालकर फांके अलग कर दें और थोड़ा थोड़ा सुखाकर मोटा मोटा पीस लें| 3 - 4 दिन बाद इन्हें साफ पानी में धो लें तथा बर्तन में पानी डालकर आंवलों को उबाल लें|

  3. अब कढ़ाई में तेल गर्म करके इसमें हिंग,जीरा,हल्दी व सौंफ डालकर चटकाएं| कुछ समय बाद पिसा मिश्रण डालकर अच्छी तरह पकायें तथा निरंतर चलाते रहें|

  4. इसके बाद नमक डालकर उपर से गर्म मसाला बुर्क दें|

  5. फिर कढ़ाई की आंच से उतारकर चटनी को ठंडा होने तक रख दें| ठंडी होने पर शीशी में भर दें|

  6. इस प्रकार आपकी स्वादिष्ट आंवले की चटनी तैयार है| इसको भोजन के साथ खाएं|

1 comment:

  1. इस प्रकिया से गुजरने के बाद क्या आंवले के पोषक तत्व कम नहीं होंगे ?

    ReplyDelete